बरगवां में आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में वरिष्ठ अधिकारी का शव मिला, बंद कमरे में संदिग्ध हालात
कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे में वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कमरा अंदर से बंद था।
सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया और शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
फिलहाल अधिकारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है। घटना के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है।

More Stories
स्कूटी में 54 लीटर अवैध शराब लेकर जा रहे थे, रंगनाथनगर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
कटनी में फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डेकोरेशन की ट्रेनिंग, 300 से अधिक छात्राओं ने लगाई प्रदर्शनी
गौशाला पहुंचे यश पाठक, गौ माता को गुड़ खिलाकर की गौसेवा; हरा चारा और गौ ग्रास भी खिलाया