कटनी जंक्शन पर टीसी ने यात्री का ₹100 का नोट फाड़ा!
चालान काटने की जगह अभद्रता का आरोप, भारतीय मुद्रा के अपमान का मामला; CCTV जांच की मांग
कटनी। कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान एक यात्री के साथ कथित अभद्रता और उसके पास मौजूद ₹100 के नोट को फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद यात्री ने मीडिया से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी दी और रेलवे प्रशासन से जांच की मांग की है।
यात्री के अनुसार वह बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से जबलपुर जाने के लिए कटनी रेलवे स्टेशन पहुंचा था। प्लेटफॉर्म नंबर-5 से ट्रेन पकड़ने के बाद टिकट चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर तैनात टीसी से उसका विवाद हुआ। यात्री का आरोप है कि उसके पास करीब ₹150 नकद थे, इसी दौरान टीसी ने उसके ₹100 के नोट को फाड़कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया।
यात्री का कहना है कि यदि टिकट को लेकर कोई नियम

उल्लंघन था तो रेलवे के नियमानुसार चालान या जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती थी, लेकिन भारतीय मुद्रा को फाड़ने का अधिकार किसी कर्मचारी को किसने दिया? यह सवाल अब पूरे मामले को लेकर उठ रहा है।
यात्री के पास ट्रेन पकड़ने का समय कम होने के कारण वह अपनी यात्रा जारी रखते हुए जबलपुर की ओर रवाना हो गया। हालांकि, उसने घटना की जानकारी मीडिया को देते हुए रेलवे प्रशासन और रेलवे पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है।
CCTV फुटेज से सामने आ सकता है सच
मामले में कटनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 के CCTV फुटेज की जांच कराए जाने की मांग की जा रही है। यदि फुटेज में यात्री के आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित टीसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
अब सवाल यह है कि क्या रेलवे प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा? यात्री के आरोप सही पाए जाने पर भारतीय मुद्रा के साथ इस तरह के व्यवहार पर जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, यह भी देखने वाली बात होगी।

More Stories
कटनी कोतवाली थाना से चंद कदमों की दूरी पर मंदिर में चोरी, दिनदहाड़े चांदी का मुकुट ले उड़े चोर
कन्हवारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, अधिकारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
जन अभियान परिषद ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया 100 पौधों का रोपण (स्वैच्छिक संस्थानों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों की रही सहभागिता)