शराब माफिया के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर
चंदू उर्फ चंद्रभान, मनीष लोधी और आशीष साहू के अतिक्रमण पर कार्रवाई, आशीष का मकान किया जमींदोज
बंडा/सागर। जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुवार को प्रशासन ने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम संजय जैन के नेतृत्व में नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब प्रकरण में चिह्नित आरोपियों के अवैध निर्माणों को हटाया।
कार्रवाई के दौरान मुख्य सरगना चंदू उर्फ चंद्रभान, मनीष लोधी और आशीष साहू द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई। इनमें आशीष साहू के मकान को जेसीबी की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के समय एसडीएम, तहसीलदार, नगर परिषद सीएमओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
24 घंटे पहले दिया गया था नोटिस
प्रशासन के मुताबिक संबंधित आरोपियों को कार्रवाई से करीब 24 घंटे पहले नोटिस जारी कर शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था। निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद प्रशासन ने नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की एसडीएम संजय जैन ने बताया कि सिमरिया गांव में कृषि भूमि पर भी अनधिकृत कब्जे की जानकारी मिली है।

More Stories
ग्राम टहरा टहरी तथा विचपुरी की शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में आकाश सिंह राजपूत ने किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर पहुंचे उप-मुख्यमंत्री
बिलहरा नगर पंचायत में गौरव दिवस का होगा आज भव्य कार्यक्रम