पिपरोध बायपास हाईवे पर दो ट्रक पलटे, चार मवेशियों की मौत; फोर व्हीलर भी क्षतिग्रस्त
कटनी- कटनी-जबलपुर मार्ग स्थित पिपरोध बायपास हाईवे पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक आलू और टमाटर से लदे दो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर जाकर पलट गए।
हादसा इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में एक फोर व्हीलर वाहन भी आ गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं, सड़क पर बैठे चार आवारा मवेशी—गाय और बैल—भी ट्रकों की चपेट में आ गए, जिनकी मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि यह घटना 12 सितंबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल हादसे की वजह क्या रही और ट्रकों में सवार लोगों को किसी प्रकार की चोट आई है या नहीं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
पिपरोध बायपास पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Katni-Jabalpur-Highway-Piprod-Bypass-Truck-Accident-Four-Cattle-Killed

More Stories
बड़वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका 24 घंटे में दस्तयाब
बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला के सांदीपनि विद्यालयों के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहन की आवश्यकता इच्छुक फर्म एवं वाहन संचालक संबंधित सांदीपनि विद्यालय में जमा कर सकेंगे आवेदन
कार से टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराए, जिला जेल के प्रमुख प्रहरी राजभान दुबे की मौत