बड़वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका 24 घंटे में दस्तयाब
कटनी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को फरियादी ने थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। शिकायत पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 516/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से लगातार प्रयास करते हुए 09 सितंबर 2026 को नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर लिया और सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।
इनकी रही विशेष भूमिका
दस्तयाबी की कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप, सउनि मोनेन्द्र सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत तथा साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

More Stories
पिपरोध बायपास हाईवे पर दो ट्रक पलटे, चार मवेशियों की मौत; फोर व्हीलर भी क्षतिग्रस्त
बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला के सांदीपनि विद्यालयों के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहन की आवश्यकता इच्छुक फर्म एवं वाहन संचालक संबंधित सांदीपनि विद्यालय में जमा कर सकेंगे आवेदन
कार से टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराए, जिला जेल के प्रमुख प्रहरी राजभान दुबे की मौत