Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्राम पंचायत भानगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ उप-सरपंच खोला मोर्चा

सरदारपुर से राहुल राठौड़

 

*सरदारपुर//* सरदारपुर तहसील की ग्राम पंचायत भानगढ़ में भ्रष्टाचार अनियमितता को लेकर उपसरपंच ने खोला मोर्चा सरपंच द्वारा दबाव बनाने पर उप-सरपंच ने लिया सीएम हेल्पलाइन 181 का सहारा जानकारी के अनुसार उप सरपंच जमुना बाई का आरोप है कि सरपंच सचिव के मिली भगत से ग्राम पंचायत भानगढ़ में जन कल्याण कारी योजनाओं मैं हो रहा है भारी भ्रष्टाचार आरोप यह भी लगाया गया है कि फर्जी तरीके से बिल लगाकर शासन द्वारा जनहित में दी गई राशि का आहरण किया जा रहा है।

फर्जी बिल में अमका झुमका इंटरप्राइजेज के बिल लगाए गए हैं पूछने पर बताया कि पंचायत में फर्नीचर के लिए बिल लगाए हैं भ्रष्टाचार का आलम यह है कि ग्राम पंचायत भानगढ़ में निर्माण के नाम पर पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा पुलिया निर्माण सीसी रोड ओर अन्य कार्य किए जो की गुणवत्ता हिन है ग्रामीणों की माने तो उनका आरोप है कि सरपंच सचिव शासन द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याण कारी योजना मनरेगा में भी स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार न देते हुए अन्य गांव के जॉब कार्ड चलाकर पैसे निकाले गए।