Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजोद कन्या हायर सेकेंडरी में 12वीं की चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, पीएचसी पर इलाज के बाद घर भेजा।

समीप ही बना रखा है कचरा शेड, डम्पी  ग्राउंड पर बढ़ती गंदगी

राहुल राठौड़ की रिपोर्ट

राजोद। शनिवार को नगर के रानीखेडी स्थित शाकउमावि स्कूल में कक्षा 12वीं मे अध्यनरत चार छात्राओं की अचानक सास फुलने व घबराहट होने से तबीयत खराब हो गई। अचानक स्कूल में तबीयत बिगड़ने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।

oplus_0

जहां डॉ. अनिल भावर एमओ द्वारा छात्राओं का प्राथमिक उपचार किया गया। साथ ही बीपी चेक किया गया, ड्रिप लगाई गई और आवश्यक दवाइयां दी गईं। डॉक्टरों के अनुसार छात्राओं की हालत मे सुधार है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों छात्राओं को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। प्राचार्य जेके शर्मा ने बताया कि छात्राओं को घबराहट हो रही थी जिन्हें उपचार हेतु तुरंत स्कुल प्रबंधन द्वारा अस्पताल ले जाया गया। स्कूल के समीप ही बना रखा है डम्पी ग्राउंड जिनके कारण गंदगी भी बहुत फैल चुकी है।

फोटो केप्शन राजोद।। पीएचसी पर डाँ. उपचार करते हुए का।