*गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा नगर, 25 से अधिक पंडालों में विराजे गजानन*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – राजोद नगर सहित आस-पास श्रेत्र में सोमवार को गणेश उत्सव की धूम रही। सुबह से ही शहर की सड़कों पर गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। नगर व ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्धि विनायक की प्रतिमाएं अपने साथ ले जाने पहुंचे। कोई दोपहिया वाहन पर तो कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली, रथ और लोडिंग वाहन में गजानन की प्रतिमा लेकर रवाना हुआ। इसके साथ ही गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया।घर, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक पंडालों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से गणेशजी की स्थापना की गई। स्थापना के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरिया’ और ‘देवा हो देवा गणपति देवा’ के जयकारों से शहर गणेशमय हो गया। पिछले चार दिनों से बाजार में गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सजी हुई थीं, जहां सोमवार को सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों से भक्त गणेश प्रतिमाएं लेकर जुलूस के रूप में निकले। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहनों से गजानन की प्रतिमा लेने पहुंचे। घरों में स्थापना के लिए लोगों ने भी अपनी पसंद की प्रतिमाओं की जमकर खरीदारी की। बस स्टैंड स्थिति श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर, श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर आथमनावास पर गणेशजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं।
*प्रति दिन शाम को गूंजेगी आरती और भक्ति*
हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर में 25 से अधिक स्थानों पर गणेश पंडालों में बप्पा विराजे हैं। पंडालों में प्रतिदिन आरती और धार्मिक आयोजन होंगे। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। नगर के सदर बाजार , शीतला माता मंदिर सदर बाजार,वटेश्वर महादेव चौक, चामुंडा चौक, गांधी चौक,रानीखेडी, उगमनावास,आथमनावास,साजोद सहित कई स्थानों पर स्थापना हुई
गणेशोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। खासकर छोटे बच्चों में।।

More Stories
विधायक ग्रेवाल द्वारा सरदारपुर विधानसभा में इस वर्ष भी गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी में 12वीं की चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, पीएचसी पर इलाज के बाद घर भेजा
शव के आसपास कीड़े मकोड़े घुमते नजर आये पुरी रात छत से टपकता रहा पानी वायरल विडियो ने खोली पोल*