Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दस साल से फरार स्थायी वारंटी को पवई पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

376, 363, 366 IPC एवं SC-ST एक्ट के मामले में आरोपी पर थी लंबे समय से पुलिस की नजर

पवई/पन्ना। पन्ना पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पवई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पवई के अपराध क्रमांक 16/2010 एवं माननीय विशेष न्यायालय पन्ना के प्रकरण क्रमांक 178/16 में करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी बाबू चौधरी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी बाबू चौधरी पिता बारेलाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी मेंहगुवा पिपरिया, थाना पवई के विरुद्ध धारा 376, 363, 366 IPC एवं SC-ST एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी था।

पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली से पन्ना लाया गया और माननीय विशेष न्यायालय पन्ना के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल पन्ना भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, उपनिरीक्षक मिट्ठू लाल कोल, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति, आरक्षक राजेश बरखने एवं साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही