13 सितंबर को जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त
1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि, प्रत्येक को मिलेंगे 1500 रुपए
भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 13 सितंबर का दिन खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि सीधे अंतरित की जाएगी।
इस बार सरकार की ओर से प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1500 रुपए की राशि भेजी जाएगी। योजना के तहत एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं को भुगतान किए जाने के चलते करोड़ों रुपए की राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचेगी। बताया गया है कि इस किस्त के लिए 1835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा।
सीधे खातों में पहुंचेगी राशि
लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह आर्थिक सहायता दी जाती है। 40वीं किस्त के भुगतान के साथ ही योजना के तहत अब तक महिलाओं को दी गई सहायता राशि का आंकड़ा भी और बढ़ जाएगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगर मालवा से आयोजित कार्यक्रम के दौरान किस्त जारी करेंगे। किस्त जारी होने के बाद पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि पहुंचना शुरू हो जाएगी।

More Stories
भोपाल में गूंजा ‘शांति समय सागर’ का संदेश, भव्य ट्रेलर लॉन्च जैन आचार्य 108 समय सागर जी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म का ट्रेलर जारी, कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रहे मुख्य अतिथि; कटनी के अमित कचेर ने किया निर्देशन
धोखाधड़ी के आरोपी महेन्द्र गोयंका को 1.70 लाख मैट्रिक टन आयरन ओर विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी नहीं दी कोई रियायत महेंद्र गोयनका ने पिछले तीन सालों में हर स्तर पर की धोखाधड़ी और रची साजिश
कटनी: चारों विधायकों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर विधानसभा में उठाए सवाल, मुख्यमंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश