Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*विधायक ग्रेवाल द्वारा सरदारपुर विधानसभा में इस वर्ष भी गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

सरदारपुर – सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में सद्भावना मंच के माध्यम से प्रताप ग्रेवाल द्वारा प्रतिवर्ष की जाने वाली गणेश प्रतिमा वितरण की परंपरा को निरंतर 19वें वर्ष भी जारी रखा गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का वितरण किया गया।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता हैं। गणेश उत्सव हमारी आस्था, श्रद्धा एवं सामाजिक एकता का पर्व है। क्षेत्रवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया जाता है।

इस दौरान श्रद्धालुओं एवं गणेश भक्तों में उत्साह देखने को मिला। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुरेंद्रसिंह पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, भेरूसिंह बडगोता, रविंद्र पाटीदार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भीमालाल चौधरी, महासचिव शैलेंद्र चौहान, बद्रीलाल पाटीदार, विरसन भगत, तिरला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद पाटीदार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविंद जाट, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीपसिंह पटेल, अर्जुन गेहलोत, ब्लॉक उपाध्यक्ष गजराज भूरिया, मंडलम अध्यक्ष पप्पू बना, विष्णु बाबर, केकड़िया डामोर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, श्रीकांत पटेल, गोविंद रिंगनोदिया आदि उपस्थित रहे !!