Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सेवा और  समर्पण अभियान के तहत दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित
उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिले
इऱफान अन्सारी उज्जैन
9425096974,9074652020

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म उत्सव  को पूरे देश में सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मना रही है। इसी श्रृंखला में भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में दिव्यांगों को उपकरण वितरित किये गए ।
सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा दिव्यांगों को कृतिम अंग एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम स्थानीय आस्था गार्डन , फ्रीगंज पर आयोजित किया गया जिसमें दिव्यांगजनों को ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, बैसाखियाँ, छड़ी, श्रवण संबंधी उपकरण वितरित किये गए । कार्यक्रम की रूपरेखा व स्वागत भाषण कार्यक्रम प्रभारी विशाल राजोरिया ने दिया ।

सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि  मोदी सरकार दिव्यांगों को उपकरण देकर स्वावलंबी बना रही है, ताकि वह अपना कार्य करते हुए रोजगार करें और जीवन को सुगम बना सके। जिनको बैसाखियां, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर मिली है, उन्हें अब किसी के सहारे की आवश्यकता नहीं होगी। दिव्यांग अब अपना काम स्वयं कर सकेंगे। 
नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने दिव्यांगजनों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण अभियान के तहत समाज मे विभिन्न रचनात्मक कार्य कर रही है जिससे प्रत्येक दिव्यांग बंधु को आवश्यक साधन उपलब्ध हो सके एवम वो विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो सके , इसके लिए भाजपा दृढ़संकल्पित है। उन्होंने दिव्यांगों का आह्वान किया कि वह पूरी दृढ़ता और हौसलों से समाज का हिस्सा बनें, अपने को किसी तरह कमजोर नहीं समझें।
इस अवसर पर उज्जैन उत्तर विधायक पारस जैन ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में पात्र दिव्यांग भाइयों और बहनों को स्वचालित ट्राईसाईकल भी उपलब्ध हो सके ये भी प्रयास रहेंगे इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर सांसद जी और में भी अपने मद से सहयोग के लिए तत्पर हैं जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन एवम हमारी सरकारें दिव्यांगजनों के सम्मान और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है !
इस अवसर पर जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय ने भी उपस्थित दिव्यांगजनों को संबोधित किया !

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, सांसद अनिल फिरोजिया, कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, विधायक पारस जैन, विभाष उपाध्याय, प्रदीप पांडे, वीरेंद्र कावड़िया, कार्यक्रम प्रभारी विशाल राजोरिया मंचासीन थे ।   इस अवसर पर श्रीमती मीना जोनवाल, सचिन सक्सेना, रूप पमनानी, मुर्तजा बड़वाहवाल , संजय अग्रवाल, मुकेश यादव, अनिल शिंदे, मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन सुरेश गिरी ने किया । आभार मंडल अध्यक्ष पर्वतसिंह जाट ने माना