विकिलों के सम्मान में , आम आदमी मैदान में


मैहर सिविल कोर्ट परिसर में स्थित सुलभ शौचालय में गंदगी व अव्यवस्था को लेकर आप का ज्ञापन
मैहर 20 सितबंर।
आम आदमी पार्टी मैहर विधानसभा के सह प्रभारी उमेश चौधरी व साथियों ने इंजी. पुष्पेंद्र सिंह के निर्देशानुसार मैहर सिविल कोर्ट में स्थित सरलानगर रोड़ मे सुलभ कॉम्प्लेक्स के रखराखव व गंदगी को लेकर अनुविभगीय अधिकारी मैहर के नाम तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि सुलभ शौचालय का उपयोग,कोर्ट परिसर में उपस्थित अधिकांश वकील व जनता करती है परन्तु उस सुलभ कॉम्प्लेक्स में गंदगी का भरमार है। शीट पूरी तरह से जाम है और दरवाजे पूरी तरह से टूटे पड़े है। संडास का गंदा पानी पूरी तरह से कोर्ट परिसर की तरफ जाता है और पूरे परिसर में बदबू आती है। जिसके कारण वकीलों के साथ साथ आम जनता भी मल त्याग के लिए इधर उधर जाती है जिससे प्रधानमंत्री मोदी जी के मिशन स्वच्छ भारत में बाधा उत्पन्न हो रही है। अतः माननीय अनुविभगीय अधिकारी मैहर से हमारा निवेदन है प्रधानमंत्री मोदी जी के सपने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने हेतु सुलभ कॉम्प्लेक्स के रख रखाव और साफ सफाई को लेकर संबंधित अधिकारी को तुरंत निर्देशित करें जिससे वकीलों के साथ साथ आम जनता को इस गंदगी और बदबू से निजात मिल सके। इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के जिला अध्य्क्ष रामजस पटेल, विधानसभा पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी शैलेन्द्र सिंह , विधानसभा सचिव सुभाष यस पटेल, कार्यालय प्रभारी सिया चौधरी , सदस्य अविनाश पटेल व महिला शक्ति आदि साथी उपस्थित रहे।
💥मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है