18 वर्षों से कब्जा किये हुए दबंगो के कब्जे से मुक्त कराई जमीन… तहसील पोरसा में एस डी एम राजीव समाधिया के निर्देश पर नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने की कार्यवाही… तहसील पोरसा
में भूमाफिया के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत एस डी एम राजीव समाधिया के निर्देश पर नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने पिछले 20 वर्षों से दलित कृषक देवेंद्र सिंह सखवार पुत्र फोसुराम सखवार की जमीन को दबंगो के कब्जे से मुक्त कराया है।तहसील पोरसा की ग्राम पंचायत महुआ में कृषक देवेंद्र सखवार को 30 जून 2003 को भूमि सर्वे क्रमांक 45 रकबा 0.84 हेक्टेयर पर शासन से पट्टा प्राप्त हुआ था।जिसे अभी तक कब्जा प्राप्त नहीं हुआ था तथा उसकी भूमि पर ग्राम महुआ के दबंग लोगो महेश सिंह पुत्र गजराज सिंह,कलियान सिंह पुत्र सुमेर सिंह, मोहर सिंह पुत्र सुघर सिंह, हल्लु सिंह पुत्र बदरी सिंह, कृपाल सिंह पुत्र धनधारी सिंह, मनोज सिंह पुत्र बाबू सिंह, गुल्ला पुत्र महावीर सिंह, जबर सिंह पुत्र उजागर सिंह, शिवकुमार पुत्र बाबू सिंह ने अवैध कब्जा कर लिया था।तथा ये सभी व्यक्ति पिछले 18 वर्षों से देवेंद्र सखवार को भूमि नहीं जोतने दे रहे थे।जिसकी शिकायत देवेंद्र सखवार ने कलेक्टर महोदय की जनसुनवाई में मंगलवार को की थी।उसके पश्चात बुधवार को नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने राजस्व और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर ना केवल देवेंद्र सखवार की भूमि का सीमांकन करवाया बल्कि दबंगो के कब्जे से भूमि को मुक्त करवाकर उसे देवेंद्र सखवार की सुपुर्दगी में करवाया।इस कार्यवाही के समय थाना प्रभारी महुआ पार्थ परिहार, राजस्व निरीक्षक जंडेल सिंह तोमर, देवेंद्र नरवरिया, राजकुमार शर्मा, पटवारी पंकज तोमर, संजीव शर्मा, सुभाष शर्मा, अरविंद तोमर, गौरीशंकर एवं पुलिस बल मौजूद था।साथ ही नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने अवैध कब्जा करने वाले सभी लोगो को 01-01 लाख रुपये से बाउंड ओवर भी किया है जिससे वे भविष्य में किसी कृषक की जमीन पर अवैध कब्जा ना कर सके।नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि एस डी एम राजीव समाधिया के नेतृत्व में तहसील पोरसा में भूमाफिया और जमीनों पर अवैध कब्जा कंरने वालो के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..