Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाशिवरात्रि पर बनेगा आस्था का केंद्र

नीलकंठेश्वर धाम में जुटने लगे श्रद्धालु

 

क्षेत्र के प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अभी से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। हर वर्ष महाशिवरात्रि की रात्रि को यह धाम आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सलैया-पड़खुरी मार्ग स्थित नीलकंठेश्वर भक्ति धाम, विजयराघवगढ़ नगर से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित है। श्रावण मास एवं महाशिवरात्रि जैसे पर्वो पर यहां हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन हेतु पहुंचते हैं। आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत ब्रजवासी मथुरा द्वारा भजनों की

प्रस्तुति दी जाएगी। नीलकंठेश्वर भक्तिमंडल ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें। संरक्षक व आयोजक संजय सत्येंद्र पाठक, मदनलाल ग्रोवर, बाबू ग्रोवर एवं रुद्राक्ष ग्रोवर ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील की है। अब नीलकंठेश्वर धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि सनातन चेतना, शिव-शक्ति उपासना और धार्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक बन चुका है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह स्थल जनआस्था का प्रकाश स्तंभ बन गया है, जहां वर्षभर शिव भक्तों की भीड़ बनी रहती है। नीलकंठेश्वर धाम की स्थापना शिव-शक्ति उपासक मदनलाल ग्रोवर द्वारा की गई थी। वर्तमान में इस परंपरा का निर्वहन बाबू ग्रोवर एवं रुद्राक्ष ग्रोवर द्वारा पूरी निष्ठा, सेवा भाव एवं समर्पण के साथ किया जा रहा है।