Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

न्यूज़ 24x 7 इंडिया के लिए योगेश गुप्ता सहायक ब्यूरो शक्ती सिंग पाथाखेड़ा जिला बैतुल 8305413100
बात हकीकत की….✍️


बैतूल मप्र – अन्तराज्जीय गिरोह को पकड़ने में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने गिरोह को पकड़कर उनके पास से 20 लाख रुपए का सामान भी जप्त किया है | 27 सितंबर की रात गंज क्षेत्र में कांतिशिवा टाकीज के पास गुटका मसाला के गोडाउन से अज्ञात चोरों ने गेस कटर से शटर काटकर करीब 20 लाख रुपये कीमत का गुटखा चुरा कर ले गए थे |

फरियादी आशीष पिता भरतलाल तलरेजा उम्र 40 वर्ष निवासी सिविल लाईन गणेश वार्ड गंज बैतूल में थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई थी   |पुलिस अधीक्षक  सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन में एवं  उप पुलिस अधीक्षक  नीरज सोनी एवं अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस )  नितेश पटेल एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस )  विवेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना गंज बैतूल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में हो रहे संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी |थाना गंज में अपराध क्रमांक 375/21 धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया । 

डीएसपी विवेक गौतम ने बताया की फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद  विवेचना के दौरान  चोरी किये गए गुटका मसाला अमरावती में बेचे जाने की सूचना लगी थी सायबर सेल की मदद से एक टीम अमरावती भेजी गई थी टीम तीन आरोपी अमरावती ( महाराष्ट्र ) से गिरफ्तार किए गए जिसमे  मो . साबिर उर्फ पिंटू पिता मो . रफीक उम्र 21 वर्ष निवासी अलीम नगर अमरावती ,  अब्दुल शहजाद पिता अब्दुल बुडुस उम्र 26 साल निवासी ताजनगर अमरावती ,  मो . अबरार उर्फ सलमान पिता मो . आरीफ उम्र 24 वर्ष निवासी लालखडी अमरावती को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग की गई | पीकअप वाहन क्रमांक एम . एच 27 बी.एक्स , 1309 व टाटा छोटा हाथी क्र . एम . एच . 27 एक्स 4620 व Xcen कार क्र . एम . एच . 12 एन . बी . 1693 तथा घटना में प्रयुक्त गैस कटर मशीन व सिलेण्डर जप्त किये गये तथा आरोपीगणो के कब्जे से चोरी गये गुटका पाउच के बोरे  जिसकी कीमत 20 लाख  रुपये है  गुटका  जप्त किया गया ।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की जिसमे अन्य तीन आरोपी 1- शेख फहीम पिता शेख सुभान निवासी अलीम नगर अमरावती , 2- वसीम खान पिता असरार खान निवासी अलीम नगर अमरावती , 3- शेख कौसर पिता शेख जब्बार निवासी अलीम नगर अमरावती फरार है ।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कार्य . निरीक्षक प्रज्ञा शर्मा , कार्य , निरीक्षक सरविंद धुर्वे उनि छत्रपाल धुर्वे , प्र.आर. 28 अरुण , प्र.आर. 283 अजय वरवडे , प्र.आर. 393 महेन्द्र , प्र.आर. 55 बंशीलाल , आर . 56 नितिन , आर . 83 अनिल , आर . 62 विकास जैन , सैनिक 142 जावेद खान , व सायबर सेल टीम व एफ.एस.एल टीम की सराहनीय भूमिका रही ।