इरफान अंसारी की रिपोर्ट
गरीबों के मकान तोड़ने के विरोध में कांग्रेस एंव युवा कॉंग्रेस ने किया कलेक्टर घेराव

उज्जैन प्रशासन द्वारा तोड़े जा रहे हैं गरीब लोगों के मकान के विरोध में कांग्रेस नेता नूरी खान के नेतृत्व में कलेक्टर का घेराव किया गया और कार्रवाई को रोकने हेतु ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी कि अगर प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो कांग्रेस पार्टी द्वारा आगे और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार शासन एवं प्रशासन रहेगा
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्षभरत शंकर जोशी ने बताया कि प्रशासन द्वारा 350 सौ से अधिक गरीब लोगों के मकान सिंहस्थ भूमि के नाम पर तोड़े जा रहे हैं सभी परिवारों को प्रशासन द्वारा मकान खाली करने को लेकर नोटिस भी दिया गया है प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से गरीब परिवारों पर खतरा मंडरा गया है इसमें से एक महिला द्वारा आत्महत्या करने की भी कोशिश की गई इसी के विरोध में आज कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया जिसमें समस्त पीड़ित परिवार एवं कांग्रेशजन मौजूद थे एवं कार्रवाई रोकने हेतु और सभी मकानों वेध करने हेतु ज्ञापन दिया गया

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी