इरफान अंसारी की रिपोर्ट
उज्जैन
डी मार्ट की लिफ्ट में फंसी महिला आधे घंटे तक जवाबदार नहीं पहुंच पाया अस्थमा के कारण अटैक हॉस्पिटल में कराई गई एडमिट।
उज्जैन खरीदारी करने सोमवार शाम को नगर निगम पीआरओ रह चुके दिनेश तिवारी की पत्नी रविता बेटे के साथ डीमार्ट गई थी। यहां उन्होंने लिफ्ट का उपयोग किया। लिफ्ट दरवाजा बंद होने के बाद टेक ऑफ नहीं हुई। 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहने से दम घुटने पर रविता को अस्थमा अटैक आ गया। उन्होंने इमरजेंसी बटन दबाना नहीं छोड़ा। आखिरकार दरवाजा खुल गया। उन्हें तत्काल सीएचएल में ले जाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर है। मामले में दिनेश तिवारी ने बताया कि लिफ्ट के भीतर से पत्नी ने उन्हें कॉल कर दिया। वे फ्रीगंज में ही थे। इसलिए तत्काल पहुंच गए। उन्होंने डीमार्ट प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई बार बुलाने पर भी डीमार्ट को कोई जिम्मेदार उसे लेने नहीं आया।
ऐसे में जवाबदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी कोई गलती ना हो


More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*