सांसद पत्र के बाद भी कार्यपालन यंत्र रामबाबू शर्मा रिलीव नहीं हुए।
सभी अधिकारियों को मालूम होते हुए भी इस भ्रष्ट अधिकारी का स्थानांतरण रतलाम हो गया उसके बाद भी भारी, इसको बोलते सेटिंग।

नगर निगम में पदस्थ कार्यपालन यंत्री रामबाबू शर्मा का उनके कारनामे के चलते रतलाम स्थानांतरण कर दिया गया था लेकिन सेटिंगबाज रामबाबू का क्या कहना,
राज्य शासन द्वारा 7 अप्रैल 2021 को इस भ्रष्ट अधिकारी का स्थानांतरण इसके कारनामे को देखते हुए रतलाम कर दिया गया।
वर्तमान परिस्थिति में लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू सहित अन्य विभागों में प्रकरण चल रहे हैं सेटिंग कर गृह निर्माण पर कमर्शियल बिल्डिंग भी इस अधिकारी ने बनवा दी जिसका प्रकरण ईओडब्ल्यू में चल रहा है।
रामबाबू शर्मा के कारनामे को देखते हुए उज्जैन लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा पत्र लिखकर अवगत कराया जिस अधिकारी का स्थानांतरण हो चुका है उसका वेतन उसी स्थान पर निकाला जाए क्योंकि नियम के विरुद्ध कोई भी अधिकारी ना जाए।
यदि देखा जाए सभी अधिकारियों और नेताओं पर भारी रामबाबू शर्मा है क्योंकि अप्रैल में स्थानांतरण हुआ और अभी तक उज्जैन में ही पदस्थ हैं अभी तक रिलीव क्यों नहीं हुए समझ से परे है।
अब देखना यहां है उज्जैन नवागत नगर निगम आयुक्त श्री अंशुल गुप्ता इस भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है