Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

त्रिवेणी संग्रहालय में ‘सिद्धा’ समारोह का आयोजन मध्यवप्रदेश शासन संस्कृकति विभाग द्वारा स्थाापित ‘त्रिवेणी कला एवं पुरातत्वए संग्रहालय’ में नवरात्रि पर्व के अवसर पर 08 से 10 अक्टूाबर 2021 तक देवी आख्या न की कला वि‍विधता एकाग्र ‘सिद्धा’ समारोह का आयोजन किया जा रहा है । भारतीय सनातन संस्कृति की तीन शाश्वत धाराओं शैव, शाक्त और वैष्णव की कला दीर्घाओं पर आधारित ‘त्रिवेणी’ में परिसंवाद, संगोष्ठियाँ, व्याख्यान तथा गायन एंव नृत्य से सम्बद्ध विविध सांस्कृतिक समारोहों के आयोजन विशेष अवसरों पर किए जाते हैं । ‘समारोह का शुभारंभ श्री राजेन्द्र अवस्थी, वरिष्ठ रंगकर्मी एवं माचकार, उज्जैतन द्वारा किया जाएगा ।’ तीन दिवसीय समारोह के प्रत्येक दिन भारतीय संस्कृति के मूलाधारी विचारों और शाक्त परंपरा की विविधता पर एकाग्र व्याख्यान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आयोजन होंगे । प्रथम दिवस दिनांक 08 अक्टूबर 2021 को स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती जी, महाराष्ट्र द्वारा ‘शक्ति साधना में दस महाविद्या’ विषय आधारित व्याख्यान आयोजित होगा । संध्याकालीन प्रस्तुतियों में प्रथम देवी आधारित ‘उपशास्त्रीय गायन’ श्रीमती माधुरी बर्वे एवं साथी, उज्जैन के कलाकारों द्वारा किया जाएगा । द्वितीय प्रस्तुति में योगेन्द्र सिंह राजपूत एवं साथी, भोपाल के कलाकारों द्वारा ‘जया नृत्य नाटिका’ का मंचन बुन्देली एवं समकालीन नृत्य विधाओं में प्रस्तुत किया जाएगा । द्वितीय दिवस दिनांक 09 अक्टूबर 2021 को दोपहर 02 बजे ‘पृथ्वी का दैवीय स्वरूप’ विषय पर केन्द्रित व्याख्यान श्री सुद्युम्न आचार्य, सतना द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ‘उपशास्त्रीय गायन’, डॉ. रोहिनी परनायक एवं साथी, इंदौर के कलाकार प्रस्तुत करेंगे । अंतिम प्रस्तुति में संजय महाजन एवं साथी, बड़वाह के कलाकारों द्वारा ‘दुर्गा नृत्य नाट्य’ के अन्तर्गत गणगौर एवं ‘कथक समूह नृत्य’ का मंचन होगा । कार्यक्रम के अंतिम दिवस दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को ‘नदी मातृका’ विषय पर केन्द्रित व्याख्यान में उत्तरप्रदेश से डॉ. मीनाक्षी जोशी अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रथम ‘शास्त्रीय गायन’ डॉ. रोहित चावरे एवं साथी, उज्जैन के कलाकार प्रस्तुत करेंगे और द्वितीय प्रस्तुति में श्रीमती मंजूमणी हतवलने एवं साथी, भोपाल के कलाकारों द्वारा ‘भरतनाट्यम’ शैली में ‘आद्या नृत्य’ नाटिका की प्रस्तुिति के साथ इस त्रिदिवसीय पर्व का समापन होगा । तीन दिवसीय ‘सिद्धा पर्व’ में आयोजित हो रहे सभी कार्यक्रम सुधी दर्शकों के लिये पूर्णत: नि:शुल्कत हैं । सपरिवार इष्टहमित्रों सहित पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

(व्याख्यान सत्र ऑनलाईन माध्यम से विभागीय सोशल साईट्स पर प्रसारित होगा ।)

नोट – कोरोना संक्रमण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन आवश्यक होगा ।