इरफान अंसारी की रिपोर्ट

मंगल कॉलोनी खिलचीपुर में सिंहस्थ 2016 के बाद बने मकान टूटना शुरू
उज्जैन
सिंहस्थ क्षेत्र में सिंहस्थ 2016 के बाद बनी हुई कॉलोनियों के मकानों को हटाने की कार्यवाही प्रारम्भ हो गई है । खिलचीपुर की मंगल कॉलोनी के जिन तीन व्यक्तियों को गत दिवस कॉलोनाइजर राजाराम पटेल की ओर से मुकेश पटेल व महेश पटेल द्वारा राशि लौटाई गई थी उन्होंने अपने मकान तोड़ना प्रारम्भ कर दिए है । मंगल कॉलोनी की रहवासी सुश्री नीलम प्रजापत ,सोरमबाई , व बाबूलाल ने आज अपने मकान तोड़ना शुरू कर दिए है । उल्लेखनीय हैं कि कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर सिंहस्थ 2016 के बाद सिहस्थ क्षेत्र में जिन कॉलोनाइजर ने कालोनिया काटी है उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है एवं उनके ऊपर एफ आई आर दर्ज की गई है । कॉलोनाइजर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई से डर कर अब उनके द्वारा बसाई गई अवैध कॉलोनी के व्यक्तियों को भूखंड व मकान के पैसे वापस लौटा कर जमीन शासन को मुक्त कर के दे रहे हैं ।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*