देश में बढ़ते पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों तथा लखीमपुर जैसी घटनाओं विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन,,,,,,
पोरसा,,,,,,,बढ़ती हुई महगांई के विरोध में कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकालकर तहसील पहुंचकर तहसीलदार नरेश शर्मा को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
।
आज दिनांक 7 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में देश में बढ़ते पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों तथा लखीमपुर जैसी घटनाओं विरोध में आज गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा द्वारा राज्यपाल के नाम तहसीलदार नरेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा है,, ज्ञापन में कांग्रेसियों ने आरोप लगाए हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है जिसके कारण आम आदमी त्रस्त है वहीं उसके समक्ष महगांई के दौर में आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। कांग्रेस ने ज्ञापन के जरिए आरोप लगाए कि देश भर में भाजपा सरकारों द्वारा अपने प्रदेशों में आमजन और किसानों का दमन ही नहीं बल्कि जानलेवा हमला अर्थात लखीमपुर खीरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
ज्ञापन देने में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिष्णु प्रताप सिंह तोमर, मोहन सिंह तोमर,हरीशरण तिवारी, महावीर जैन,महेश शिवहरे,मोनू सिंह तोमर,संजय सिंह सिकरवार,हरीश हिन्डोलिया, बबलू दुबे, राधेश्याम तिवारी, रामकिशोर तिवारी,अनिल शर्मा,मदन मोहन कटारे,शंकर सिंह तोमर,राजू सिंह तोमर सरपंच,अखलेश शर्मा, अंकित सिंह तोमर,,,,कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
“अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस” की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली जिलाधिकारी द्वारा मानसून पूर्व समीक्षा बैठक में निर्देश; दुर्गम गांवों में अन्न, औषध और ईंधन का स्टॉक उपलब्ध कराने पर जोर……
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी झोन के तेज तेर्रार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे की अनोखी पहल….