गरबो में जमने लगा रस


राजोद- नवरात्रि में अब गरबों में रंग जमने लगा। नगर में जगह-जगह गरबा पांडालों में विराजित माता जी की प्रतिमा की प्रति दिन शाम को आरती के बाद प्रसादी वितरण की जाती है। कई समाज सेवी संस्थाओं, राजनीति पार्टी, आम जनता द्वारा माता की आरती उतार ने का लाभ लिया जा रहा है। इसके गरबे शुरू हो जाते हैं जो शासन की गाइडलाइन अनुसार रात 10 बजे तक चलते है ।इस दौरान युवती और महिलाएं गरबा नृत्य कर आनंद ले रहे हैं नगर में सभी पांडालों में गरबे की धुम मची हुई है साथ ही आस पास के ग्रामीण अंचलों में नवरात्रि के पावन पर्व पर माता के भजनों, लोकगीतों पर नृत्य बालिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति गरबा पांडालों में दि जा रही है। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आज महा अष्टमी पर जय मां दुर्गा शक्ति समिति बस स्टैंड द्वारा महाआरती का आयोजन आज शाम को किया जाएगा।वहीं नव दुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार में भस्मारती की जाएगी। रानीखेडी मां विश्वेश्वरी माता मंदिर पर विजयादशमी के पावन पर्व पर ये हमारी विरासत का यशगान है यशगान कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें मुख्य रूप से कवि मोजुद रहेंगे आयोजक संस्था आजाद ऐ हिंद संयोजक धाकड़ युवा मोर्चा रानीखेडी ।
राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है