नवरात्रि पर्व पर भक्तों द्वारा की जा रही माँ की आराधना
भाजपा के दत्तिगांव मित्र मंडल द्वारा की गई आरती
राजोद – शारदीय नवरात्रि की भक्ति नगर में अपना अलग ही रुप दिखा रही है ! जैसे जैसे नवरात्र के दिन बीतते जा रहे हैं वैसे वैसे भक्तों द्वारा माँ की भक्ति में बढ़ चढ़ कर भाग लिया जा रहा है ! जिसमें नगर के बस स्टैंड, चामुंडा चौक, सदर बाजार, भोई दरवाजा, विश्वेश्वरी देवी रानीखेडी, भोई मोहल्ला रानीखेडी, बिजासन धाम साजोद पर भक्तों द्वारा माँ की भक्ति व साधना की जा रही है वहीं छोटी छोटी कन्याओं द्वारा डांडिया खेला जा रहा है ! जिससे भक्तों द्वारा माँ की भक्ति व साधना मैं बढ़ चढ़ कर भाग लिया जा रहा है इसी कड़ी में बीजासन धाम मेन चौक साजोद पर भाजपा के दत्तिगांव मित्र मंडल द्वारा ग्राम के पटेल मांगीलाल जी एवं वरिष्ठ जनो के साथ सोमवार रात्री को माँ की आरती कर प्रसादी का वितरण करवाया गया ! जिसमें भाजपा एवं दत्तिगांव मित्र मंडल के कन्हैयालाल पटेल, मन्नालाल पुरोहित, ओम बना संदला, दयाराम सगित्रा,लश्मीनारायण पटेल, रामलाल सगित्रा,बगदीराम कांकर, भंमरलाल जायसवाल, बसंतीलाल जायसवाल, कैलाश काका,सुनील द्विवेदी, आशीष शर्मा,अनिल पार्टनर, डॉ. अरुण पटेल, राम मुकाती, रामगोपाल कावलिया, रामगोपाल वीर, यशवंत जायसवाल, अनिल चौधरी संदला, राजेश गामड़, श्याम लाल धाकड़,एडवोकेट दिनेश जायसवाल, दीपक वीर टेन्ट, धीरज पटेल, संदीप मेहता, राहुल जायसवाल, छोटू कहार,कान्हा धाकड़, आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे !
राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है