जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की कार्रवाई
लगातार जारी है धरपकड़ अभियान जिले में 4 प्रकरण में 5 आरोपी पर की गई कार्यवाही, मौके से नगदी जप्त किया
जिले में पुलिस टीम द्वारा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दबिश देकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व नगदी जप्त कर 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 5 आरोपियों को हिरासत में लिए गए।
इसी तारतम्य में थाना लीमा चौहान से जुआरी देवीसिंह भील, नेमीचंद तवर निवासी भ्याना
इसी प्रकार सट्टा कारोबार में थाना राजगढ़ से सट्टा कारोबारी बनेसिंह तंवर निवासी चमारी, थाना बोड़ा से सट्टा कारोबारी लक्ष्मीचंद उर्फ लखन पारदी निवासी पिपलिया रसोड़ा, थाना सारंगपुर से सट्टा कारोबारी बृजेश धाकड़ निवासी धामंदा को ताश-पत्ते खेलते हुए एव पेन डायरी पर हारजीत के अंक लिखते पाए जाने पर हिरासत में लिए गए।
उपरोक्त जुआ/सट्टा के 5 आरोपियों को अलग-अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर कुल जप्त नगदी सहित जुआ/सट्टा एक्ट के 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये।

More Stories
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब