Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नए भारत के निर्माता थे सरदार पटेल(नगर अध्यक्ष)

महाराजगंज जनपद के आनंदनगर कस्बे के धानी ढाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा
सरदार पटेल की जयंती पर रविवार को आनंद नगर के बीपी एजुकेशनल एकेडमी में परिसर में इस मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजेश जायसवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि उनका समर्पण, निष्ठा, संघर्ष और बलिदान देश की एकता और अखंडता के लिए नागरिकों के लिए प्रेरणा का काम करता है।

वहीं विशिष्ट अतिथि परमात्मा अग्रहरी ने कहा की पटेल जी का जीवन हमें बताता है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, लौह नेतृत्व और अदम्य राष्ट्रप्रेम से देश के भीतर की सभी विविधताओं को एकता में बदल कर एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप दे सकता है। सरदार साहब ने देश के एकीकरण के साथ आजाद भारत की प्रशासनिक नींव रखने का भी काम किया।’  इसी कड़ी में
स्कूल प्रबंधक मनोज पांडे प्रधानाचार्य जितेंद्र गिरी, उप प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मातृभूमि के लिए सरदार साहब का समर्पण, निष्ठा, संघर्ष और त्याग हर भारतवासी को देश की एकता व अखंडता के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के आयोजक शिवम जायसवाल नवीन सोनकर ने कहा कि अखंड भारत के ऐसे महान शिल्पी की जयंती पर उनके चरणों में वंदन व समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की शुभकामनाएं, इस मौके पर उपस्थित श ,अजहर अली , सौरभ तिवारी ,अरुण गौड़ ,आशीष जायसवाल आदि युवा मौजूद रहे!!