अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

मुख्यालय, जिला राजगढ़
अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई,
अवैध शराब सप्लाई करने वाले 9 आरोपी पकड़ाए
जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा हैं वही अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 107 लीटर देशी व कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 9 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 9 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30/10/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना देहात ब्यावरा से फूलसिंह कुशवाहा निवासी तुलसी नगर, थाना मलावर में 3 प्रकरण में भजन शिवहरे निवासी बोरदा, बनवारी हरिजन निवासी तालोडी एवं भैयालाल गूदेन निवासी करनवास, थाना राजगढ़ में जगदीश तंवर निवासी हिरनखेड़ी, थाना ब्यावरा शहर में बापुलाल अहिरवार निवासी सिंगापुरा, थाना तलेन में बाबूलाल मोगिया निवासी हुलखेड़ी, थाना जीरापुर में जितेंद्र सोंधिया निवासी बाडिया, थाना नरसिंहगढ़ में मुन्नाबाई कंजर निवासी कंजर डेरा छोटा बैरसिया। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है