Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बैंक से 13 लाख की चोरी का खुलासा, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
कटनी। जिले में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में पर्दाफाश कर दिया। थाना माधवनगर क्षेत्र में फिनो पेमेंट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर के प्रतिष्ठान से करीब 13 लाख रुपये नगद चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?
आवेदक अमित जैसवानी (उम्र 40 वर्ष), निवासी कैरन लाइन, पानी की टंकी के पास, थाना माधवनगर, अपने घर से ही फिनो पेमेंट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट संचालित करते हैं। उनके यहां माइक्रो फाइनेंस एजेंट नकद राशि जमा करते हैं, जिसे वे विभिन्न बैंकों के माध्यम से जमा कराते हैं।
वित्तीय वर्ष समाप्ति और बैंक अवकाश के चलते उनके पास लगभग 13 लाख रुपये नकद रखे हुए थे, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर फरार हो गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाले गए
कंट्रोल रूम और आसपास के जिलों को अलर्ट किया गया
साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसका पीछा किया गया। सूचना मिली कि आरोपी दोपहिया वाहन से जबलपुर की ओर भाग रहा है।
स्लीमनाबाद और सिहोरा पुलिस की मदद से घेराबंदी कर मगन यादव उर्फ राजवीर (उम्र 46 वर्ष) निवासी कुठला, कटनी को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी
12,51,995 नगद
वारदात में पहने गए कपड़े
घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन
शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे, उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक अजीत बागरी, भूवनेश्वर बागरी, आरक्षक लोकेन्द्र, नवीन शुक्ला, महिला आरक्षक आरती सहित स्लीमनाबाद व सिहोरा पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

कटनी पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित समन्वय के चलते एक बड़ी चोरी का खुलासा महज कुछ घंटों में हो गया, जिससे जिले में कानून व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ।