- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


राजोद – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बडी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी – अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोली बनाई। सभी छात्राओं ने अलग – अलग विषयों पर आधारित रंगोली बनाई।
छात्राओं ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , पर्यावरण से सम्बंधित आदि विषयों पर रंगोली बनायीं। उक्त कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉक्टर ओपी परमार , प्रोफेसर प्रदीप बैरागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आयुषी परसाई , द्वितीय पुरस्कार व्रन्दा काबरा , व तृतीय पुरस्कार महिमा छोकर को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान अभाविप धार जिला संयोजक गौरव साहू , नगर अध्यक्ष अर्जुन मदारिया , अमन कावलिया , भानु मेहता , आशुतोष सरा, प्रदीप कांकर , , हरिओम मदारिया , शिवम राठौड़ , विनय जैसवाल , प्रदीप पटेल मेघा राठौड़ , काजल दुबे , शीतल साहू , ऋषभ जैसवाल , शुभम कावलिया , अरुण सेन , संदीप कावलिया , विनय मदारिया , अंकित कावलिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।