Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संजय गेहलोद की रिपोर्ट

श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान मे अन्नकूट महोत्सव व विशाल भंडारे का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया

अलीराजपुर:- श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर समिति एवं बालीपुर सरकार के सानिध्य मे 11 वा अन्नकूट महोत्सव व समरसता भोज भंडारे का आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बुधवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस दौरान भगवान श्री पंचेश्वर महादेव को छप्पन भोग लगाया गया। भगवान महादेव जी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया साथ ही मंदिर परिसर को फुलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया। भंडारे में महिला पुरूषों की बैठक की व्यवस्था अलग अलग की गई थी एवं सुगम प्रवेश-निर्गम मार्ग बनाया गया है। भंडारे के एक दिन पूर्व पंचेश्वर धाम समिति व भक्त मंड़ल ने घरों-घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरीत किए गए थे। लाभ पंचमी के पावन पर्व पर अखण्ड रामायण पाठ मंदिर समिति के द्वारा किया गया महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे बड़ी संख्या मे नगर के लोगो ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर पर अन्नकुट महोत्सव का दिन होने से दर्शन के लिए भक्तो की भीड़ सुबह से ही देखने को मिली। इस दौरान मंदिर पर भंडारे के एक दिन पूर्व रात्रि 9 बजे श्री श्री 1008 बालीपुर सरकार श्री योगेश्वर जी महाराज ने सभी भक्तों को दर्शन देकर भंडारे में तन मन धन से सहयोग करने हेतु आशीर्वाद दिया।

पूरे पंडाल को भव्य लाइटिंग व भगवा ध्वज से सजाया गया

श्री पंचेश्वर महादेव जी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर परिसर को भव्य लाइटिंग व हिन्दू मंच द्वारा भगवा ध्वज से पूरे पंडाल को सजाया गया। इस दौरान भगवान को छप्पन भोग भी लगाया गया। अन्नकुट व भंडारे को लेकर भक्त मंडल द्वारा काफी दिनो से तैयारिया की जा रही थी। 

महाआरती के साथ भंडारे का हुआ आयोजन

अखण्ड रामायण पाठ की महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन प्रारंभ हुआ जिसमेे बड़ी संख्या मे श्रद्वालुओ ने भाग लिया। महाआरती शाम 4 बजे की गई भंडारा 5 बजे प्रारंभ हुआ जो रात्रि 11 बजे तक चलता रहा। इस दोरान हजारों श्रद्वालुओ ने भंडारे मे महाप्रसादी ग्रहण की।भंडारे मे नगर के अलावा आसपास के लोगो ने भी सहभागीता की। महाप्रसादी पाने के लिए श्रद्वालुओ की होड मची रही।
इस आयोजन में ब्राह्मण समाज,राठौर समाज,आदिवासी समाज,माली समाज,प्रजापत समाज माहेश्वरी समाज,कहार समाज,लोहार समाज,गुप्ता समाज,जैन समाज,वाणी समाज,सोनी समाज,महिला मंडल का भी सहयोग रहा सभी दानदाता भक्तों का आभार श्री पंचेश्वर धाम समिति ने माना। पंचेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे के दौरान यातायात विभाग का सराहनीय योगदान रहा सब कुछ होने से यातायात विभाग ने सुबह से ही व्यवस्था संभाले थे।