महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……

पुलिस अधीक्षक श्री निलोत्पल ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। हाल ही में फर्जी वाई-फाई नेटवर्क के माध्यम से ठगी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी पहले सार्वजनिक स्थानों जैसे होटल, कैफे, रेलवे स्टेशन आदि के असली वाई-फाई नेटवर्क को निशाना बनाते हैं। हैकर तकनीकी तरीकों से असली नेटवर्क को धीमा या अस्थायी रूप से बंद कर देते हैं। इसके बाद उसी नाम से एक नकली वाई-फाई नेटवर्क तैयार कर देते हैं, जो बिल्कुल असली जैसा दिखाई देता है। अनजान उपयोगकर्ता जब इस फर्जी नेटवर्क से जुड़ जाते हैं, तो उनका पूरा इंटरनेट ट्रैफिक हैकर के नियंत्रण में चला जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान अपराधी यूजर की संवेदनशील जानकारी जैसे बैंकिंग डिटेल, यूजरनेम, पासवर्ड, ईमेल आईडी, सोशल मीडिया अकाउंट और ओटीपी तक हासिल कर लेते हैं। इसके परिणामस्वरूप आर्थिक नुकसान, पहचान की चोरी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम दिया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक श्री निलोत्पल ने आमजन से अपील की है कि वे इंटरनेट का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। केवल विश्वसनीय और पासवर्ड से सुरक्षित वाई-फाई नेटवर्क का ही उपयोग करें। यदि किसी स्थान पर एक ही नाम के कई नेटवर्क दिखाई दें, तो बिना पुष्टि किए किसी से भी कनेक्ट न हों। अपने मोबाइल या लैपटॉप में ऑटो-कनेक्ट विकल्प को बंद रखें ताकि डिवाइस स्वतः किसी अज्ञात नेटवर्क से न जुड़े।
इसके अलावा, पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करते समय बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान या अन्य संवेदनशील कार्य करने से बचें। किसी भी वेबसाइट पर लॉगिन करते समय यह सुनिश्चित करें कि वह एचटीटीपीएस से सुरक्षित हो। अपने डिवाइस में साइबर विशेष एडवाइजरी द्वारा एंटीवायरस, फायरवॉल और नियमित सिक्योरिटी अपडेट्स को सक्रिय रखें। समय-समय पर मजबूत पासवर्ड बदलते रहें। यदि वाई-फाई बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा हो या समान नाम वाला नया नेटवर्क दिखाई दे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। किसी भी अनजान नेटवर्क से जुड़ने के बाद गोपनीय जानकारी साझा न करें। गडचिरोली पोलीस आम नागरिकों से अपील करती है l कि साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुहास गाडे द्वारा मार्गदर्शक उपक्रम में खेती को ड्रोन का साथ; खाद और कीटनाशकों का सटीक छिड़काव; हाई-टेक खेती को बढ़ावा…..
आज मुख्यमंत्री निवास पर माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी एवं मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज जमवारामगढ़ स्थित कुलदेवी श्री जमवाय माताजी, आमेर स्थित श्री शिला माताजी एवं श्री मनसा माताजी के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।