गिरजेश पचौरी की रिपोर्ट

भिण्ड के थाना मेहगाँव क्षेत्र में कार और अज्ञात वाहन के एक्सीडेंट में 08 लोग हुए घायल घायलों को डायल-100 सेवा ने दो एफ.आर.व्ही. वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगाँव में भर्ती करवाया ।जिला भिण्ड के थाना मेहगांव क्षेत्र अंतर्गत हाइवे रोड पर एक कार ।दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 08 व्यक्ति घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए घटना की
सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने दिनाँक 16-11-2021 को प्रातः 05:45 बजे डायल 100 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल भिण्ड जिले की डायल-100 वाहन क्र.5,20 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-100 एफ.आर.:व्ही. मे तैनात प्रधान आरक्षक राजाराम शर्मा,आरक्षक अरविन्द रावत और पायलेट रवीन्द्र कुमार एवं पायलेट जितेंद्र द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर
दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 08 घायलों को डायल-100 स्टाफ ने दो एफ.आर.व्ही.वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगाँव भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

More Stories
आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले का 5 हजारी ईनामी आरोपी दिल्ली से व मृतक की आरोपी पत्नी आष्टा से गिरफ्तार।
किसान जन चौपाल कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित, किसानों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
सौ दिनों की दरार: वायु शक्ति, असममित युद्ध और पश्चिम एशिया की सुरक्षा संरचना का पुनर्निर्माण…