इऱफान अन्सारी
9424096974


उज्जैन से उड़द मोगर, मूंग मोगर एवं पारस गोल्ड ब्राण्ड मूंग मोगर दाल के नमूनें संग्रहित
88 हजार 740 रु की 986 किलो दाल जप्त
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही
इऱफान अन्सारी
9424096974 उज्जैन ।कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही निरंतर जारी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा फव्वारा चौक, उज्जैन स्थित फर्मों पर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया दिये गये निर्देशानुसार दालों के नमूनें संग्रहित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये। दल द्वारा फर्म अशोक कुमार भगवानदास से मूंगदाल, मसूरदाल और तुअरदाल के नमूने एवं फर्म बालाजी मार्केटिंग फव्वारा चौक उज्जैन से उड़द मोगर, मूंग मोगर एवं पारस गोल्ड ब्राण्ड मूंग मोगर दाल के नमूनें संग्रहित किये गये एवं लेबलिंग नियमों के उल्लंघन एवं पॉलिश की आशंका के आधार पर दोनों फर्मों से 986 किलोग्राम दाल जिसका अनुमानित मूल्य 88740/- रूपये है को सीज कर जांच रिपोर्ट आने तक विक्रय से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिये है।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी