मोनू पठान की रिपोर्ट
*सांसद डॉक्टर के पी यादव ने शहीद जनरल विपिन रावत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए


गुना-शिवपुरी-अशोकनगर के सांसद डॉक्टर के पी यादव ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय मधुलिका सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सांसद डॉक्टर के पी यादव अपने साथी सांसदों के साथ उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जनरल बिपिन रावत जैसे देशभक्त का जाना एक अपूरणीय क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।आज देश का प्रत्येक नागरिक स्तब्ध है । इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सैन्य अधिकारी से लेकर राजनेता तक के अपने जीवन काल में जनरल रावत ने देशवासियों से एक अटूट संबंध स्थापित किया था।आज देश का प्रत्येक नागरिक गमगीन है।
सांसद यादव ने जनरल बिपिन रावत तथा उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय मधुलिका सिंह एवं शहीद हुए अन्य 11 सैन्य अधिकारियों को अपनी ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है