मुरैना से ब्यूरो चीफ कौशलेंद्र तोमर

पंचायत चुनावों को लेकर हथियार जमा करने आ रहे ग्रामीण अंचल से लोग।अम्बाह— त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूूर्ण तरीके से कराने के लिए पोरसा थाने में लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा करना शुरू कर दिए गए हैं। 14दिसंबर तक लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा करने का समय दिया गया है लेकिन धीमी रफ्तार होने से 14 दिसंबर तक शत प्रतिशत हथियार थाने में जमा होना संभव नहीं लग रहा है। इस दिनांक तक हथियार जमा नहीं कराने वाले लोगों के लाइसेंस निलंबित करने जैसी कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए शस्त्र धारक 14 दिसंबर से पहले अपने लाइसेंसी शस्त्र थाने में जमा कराएं। अंतिम तारीख के नजदीकी दिनों में थानों में हथियार जमा करने वालों की भीड़ रहती है। इससे बचने के लिए भी अभी हथियार जमा करने का सही समय है।
मुरैना से ब्यूरो चीफ कौशलेंद्र तोमर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है