Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नरेंद्र राय रिपोर्टर

जिले में अवैध मदिरा कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही है कर्रवाई

एंकर रायसेन आगामी माह मे संपन्न होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराये जाने के मद्देनज़र कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे के निर्देशानुसार एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री दीपम रायचुरा तथा
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रीतेश लाल के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विनिर्माण,संग्रह आयत-निर्यात, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण लगाए जाने
हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक
12/12/2021 को रात्री 12 से 01 बजे के बीच रोड गस्त के दौरान प्राप्त
विश्वसनीय सूचना के आधार पर सूचना की तस्दीकि हेतु प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त रायसेन शरद मिश्रा द्वारा वृत्त मे पदस्थ आबकारी बल एवं होमगार्ड बल के साथ वृत्त रायसेन के अंतर्गत ग्राम नकतरा- खंडेरा मार्ग की नाकाबंदी कर आरोपी अरविंद अहिरवार पिता कमलेश अहिरवार उम्र 19 वर्ष
निवासी ग्राम आलमपुर थाना गैरतगंज को Renault Triber चार पहिया वाहन रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP04CZ9374 से अवैध रूप से 10 पेटियों में कुल 500 पाव देशी मदिरा मसाला (90 बल्क लीटर) शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ़्तार
किये जाकर उनके विरुद्ध म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण कायम किया जाकर विवेचना मे लिया जाकर आरोपी को
माननीय सक्षम न्यायालय रायसेन के समक्ष पेश किया जाएगा जे.आर. प्राप्त कर जिला जेल दाखिल किया जाएगा l जप्त की गई मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य कुल रुपये 650000/- आंकलित किया गया। अवैध मदिरा की धरपकड़ अभियान
निरंतर आगे भी जारी रहेगा l