Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

  • थाना – बाग
    झाडियों में छिपे बैठे तीन बदमाश गिरफ्तार
    बाग थाना क्षैत्र के ग्राम अखाडा में झाडियों में छीपकर बैठे बदमाशों को गश्त पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश गांव के एक सुने मकान को निशाना बनाने वाले थे, इसके पहले सूचना पर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन व कुक्षी एसडीओपी ए व्ही सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोहित कछावा ने थाने का पुलिस बल मौके पर भेजा व बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी
    रोहित कछावा के अनुसार मुखबीर से सूचना के आधार पर मुक‍ाम पिता बस्किया उम्र 25 साल निवासी ग्राम पिपरियापानी, जौना उर्फ जुवानसिंह पिता बानु उम्र 22 साल व पवन पिता गमरसिंह उम्र 17 साल (नाबालिग) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुकाम के पास से लोहे का फालिया, जुवानसिंह के पास से लाेहे के हल का कुसला मिला। जिसके बाद तीनों आरोपियों को थाने पर लेकर कार्रवाई करते हुए धारा 401 भादवि एवं 25बी आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। तीनों आरोपियों ने क्षेञ में वाहनों पर फैंके जा रहे पत्थरबाजी की घटना करना भी कबूल किया है। तथा बाल अपचारी को बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पेश भी किया गया हैं, साथ ही अन्य दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश करके जेल भेजा गया। इन तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक मानिम टोप्पो, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कनेश,सउनि दशरथ चौहान, प्रआर निसार मकरानी, रणजीतसिंह चौहान, भावसिंह रावत, आरक्षक राजु कनेश, कैलाश गेहलोत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बाग़ से सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खास खबर