Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महेश गणावा रिपोर्टर

मिनी अगस्टीन का उदयपुर में भव्य स्वागत

आज यहां स्थानीय जस्टा राजपूताना होटल में केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से राजस्थान के ऐतिहासिक शहरों में से निकली बाइकर्स की रैली में सम्मिलित केनरा बैंक की वरिष्ठ प्रबन्धक श्रीमती मिनी अगस्टीन एवं उनके 20 साथियों का उदयपुर पहुंचने पर स्वागत व अभिनंदन किया।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती मिनी वो वरिष्ठतम महिला बाइकर हैं जिन्होंने विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई की मोटरेबल सड़क ‘खारडूंगला पास लद्दाख’ तक बाइक पर पहुंचने के दुष्कर कार्य को अंजाम दिया है। आज वे इस समूह में भी सम्मिलित होकर उदयपुर पहुँची हैं।
यह रैली जयपुर, नाहरगढ़ (चित्तौड़) उदयपुर, जोधपुर, सम जैसलमेर, बीकानेर व मंडावा होते हुए जयपुर पहुंचेगी।

मिनी ने इस मुकाम पर पहुँचने का श्रेय अपने पति व केनरा बैंक को दिया और कहा कि प्रत्येक महिला को स्वयं को किसी से कमतर न समझते हुए अपने सपनों को पूरा अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रारम्भ में उन्हें बहुत लोगों ने हतोत्साहित किया किन्तु पति व बैंक के सहयोग से वो अपने संकल्प को पूरा करने हेतु डटी रही और यह मुकाम हासिल किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वें अमृत महोत्सव वर्ष में केनरा बैंक महिला सशक्तिकरण को वरीयता देते हुए अनेक प्रकल्पों पे कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी महिला सहयोगियों के आह्वान किया कि वे आज से ही अपने स्वप्नों को पूरा करने में जुट जाएं।

इस अवसर पर केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख चम्पक कुमार, मण्डल प्रबन्धक रमन कुमार सूद, अनेक प्रबन्धकगण और महिला अधिकारी उपस्थित थीं। श्रीमती मिनी को बैंक की ओर से महाराणा प्रताप की आवक्ष धातु प्रतिमा व उपरणा ओढ़ा कर अभिनंदन किया। तत्यपश्चात महिला बाइकर मिनी सभी बैंक कर्मियों के साथ कार व दोपहिया वाहनों के साथ सीमित रॉड शो में भी सम्मिलित हुईं।