कौशलेन्द्र तोमर रिपोर्टर

पेंशनर एसोसिएशन ने किया सम्मान
मुरैना 26 दिसम्बर 2021/ पेंशनर एसोसिएशन मध्यप्रदेश, जिला शाखा ग्वालियर व्दारा रविवार को मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसचिवीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों के हित में माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर द्वारा 14 दिसंबर 2021 के निर्णय पर एडवोकेट श्री आलोक शर्मा के सिटी सेंटर ऑफिस ग्वालियर जाकर उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्रातांध्यक्ष श्री आरएस तरेटिया, चंबल संभाग के अध्यक्ष श्री हरीराज सिंह चौहान, ग्वालियर संभाग के सचिव श्री अन्तुराम शाक्य, डी के श्रीवास्तव एवं पुलिस के अनेकों पेंशनर उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि विगत 15 वर्षों से पुलिस विभाग के अनुसचिवीय कर्मचारियों की वेतन विसंगति, एरियर एवं ब्याज की राशि की वसूली के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन थे। पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला इकाई के पदाधिकारियों के अथक प्रयास व सहयोग से मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसचिवीय शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को राहत मिली है। अब इनके वर्षों से लंबित पेंशन एवं पेंशन से संबंधित सभी प्रकरणों का निराकरण हो सकेगा।
क्र. 273
मुरैना से ब्यूरो चीफ कौशलेंद्र तोमर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है