खंडवा में 432 बेड , 3 बड़े ऑक्सीजन प्लांट एक्टिव , 1150 सिलेंडर और कंसट्रेटर अलग से ; गनीमत- कोई गंभीर पेशेंट नहीं।
तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है । खंडवा में महज 10 दिन के भीतर 40 से ज्यादा संक्रमित सामने आ चुके है । अच्छी बात है कि सभी संक्रमित अपने घर पर ही इलाज ले रहे है । उम्मीद कर सकते है , कोई भी पेशेंट अस्पताल न जाए । हालांकि , संक्रमण की रफ्तार और आंकड़े दूसरी लहर से चौंका देने वाले है ।। यानी , जिला अस्पताल से सटी मेडिकल कॉलेज की 5 मंजिला इमारत संक्रमण से लड़ने में मजबूती से खड़ी दिखाई दे रही है । पहली व दूसरी लहर में हजारों संक्रमित यहां दम तोड़ चुके है । तीसरी लहर की रफ्तार को देख यहां डॉक्टर , नर्सिंग और सिक्युरिटी स्टाफ ने उम्मीद जताई कि , किसी भी संक्रमित को अस्पताल लाने की नौबत न आए । जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ . योगेश शर्मा ने कहा- दूसरी लहर की अपेक्षा हम काफी मजबूत स्थिति में है । कोविड अस्पताल में बेड , ऑक्सीजन से लेकर स्टाफ और दवाईयां भरपूर मात्रा में उपलब्ध है ।
जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ . योगेश शर्मा के अनुसार ) 2600 एलपीएम क्षमता वाले 3 ऑक्सीजन प्लांट कोविड केयर सेंटर के परिसर में 3 बड़े ऑक्सीजन प्लांट है । एक 400 एलपीएम , दूसरा 1000 एलपीएम और तीसरा 1200 एलपीएम क्षमता वाला है । इस तरह ऑक्सीजन की टोटल उपलब्धता 2600 एलपीएम है । इसके अलावा 642 ऑक्सीजन कंसट्रेटर है , इनमें 5 लीटर वाले 190 और 10 लीटर वाले 452 है । इसी तरह 507 ऑक्सीजन सिलेंडर है , इनमें 376 बड़े और 131 छोटे सिलेंडर है । 90 बेड आईसीयू और 25 बेड पीआईसीयू कोविड केयर सेंटर में 570 बेड ऑक्सीजन कनेक्टिविटी से जुड़े है । फिलहाल 432 बेड तैयार है । इनमें 90 बेड आईसीयू , 25 बेड पीआईसीयू ( बच्चों के लिए तैयार है । 71 वेंटीलेटर मरीजों के ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए क्रियाशील है । अस्पताल में 105 आईसीयू बेड बढ़ाने पर भी प्रबंधन काम कर रहा है । इसके अलावा जिला अस्पताल में 40 और एमएलबी छात्रावास में 100 बेड के साथ 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 50-50 ( 350 ) बेड तैयार किए जा रहे है।
शेख़ आसिफ़ खंडवा

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण