Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संक्रांति पर्व पर सद्भावना मंच द्वारा नागरिकों को बांटे सुरक्षा कवच मास्क।

नियमित रुप से पहनने का किया गया आग्रह।

खंडवा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर शहर में कोराना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा तीन पुलिया स्थित दादा माखनलाल चतुर्वेदी चौराहे पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की उपस्थिति में नागरिकों को सुरक्षा कवच रुपी मास्क का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि संक्रांति पर्व के इस आयोजन के दौरान उपस्थित अध्यक्ष प्रमोद जैन, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, राधेश्याम शाक्य, गणेश भावसार, प्रियंक पाठक, मुरली कोडवानी, एनके दवे, देवेंद्र जैन, द्वारका प्रसाद पाठक, निर्मल मंगवानी,कमल नागपाल, डॉ एमएम कुरेशी, चंद्रशेखर सोनी आदि सदस्यों द्वारा मास्क का वितरण करते हुए नागरिकों से कोरोना महामारी से जागरूक रहने की अपील करते हुए नियमित रूप से मास्क पहनने आग्रह किया गया।

शेख़ आसिफ़ खंडवा