Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*उमरेठ पुलिस थाना प्रभारी श्री राकेश सिंह बघेल की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यावाही*

*दुपहिया वाहन चोरों पर किया मामला दर्ज*

*छिंदवाड़ा जिले के अन्य थाना क्षेत्रों सहित सिवनी जिले में भी फैला था नेटवर्क*

*उमरेठ पुलिस वाहन चोरों की निरंतर कर रही है तलाश*

छिंदवाड़ा जिले की थाना उमरेठ की पुलिस को खुफिया तंत्रों से सूचना मिली कि कुछ लोग वाहनों की खरीदने बेचने की बात कर रहे हैं, उक्त सूचना पर तत्काल उमरेठ थाना प्रभारी श्री राकेश सिंह बघेल एवं थाने की पुलिस टीम रवाना होकर घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को कब्जे में लेकर एवं विस्तृत पूछताछ करने के उपरांत संदिग्ध पाये जाने पर थाने लाकर गहन एवं सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर दोपहिया वाहन चोरी के बहुत बड़े नेटवर्क की जानकारी प्राप्त हुई,

*विवेचना के दौरान की गई कार्यवाही*

पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल निर्देशानुसार पूर्व समय से ही ‌जिले में मोटरसाईकिल गिरोह, फर्जी धोखाधड़ी,ठगी में संलिप्त अपराधियों, संपत्ति संबंधित अपराधों व अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड़ जोरों पर चल रही है, इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) परासिया श्री अनिल कुमार शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में, उमरेठ थाना प्रभारी श्री राकेश सिंह बघेल के नेतृत्व टीम में टीम गठित कर मोटरसाईकिल गिरोह/आरोपियों में अग्रिम पतासाजी एवं कार्यावाही हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए। प्राप्त
निर्देशों के पालन के परिणामस्वरूप उमरेठ क्षेत्र में कुछ व्यक्ति मोटर सायकल खरीदने बेचने की बात की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए उमरेठ पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम 2 संदिग्ध व्यक्ति चेतराम चौरे व संजय उर्फ सोनू सरयाम को अभिरक्षा में लिया गया ‌। सूक्ष्मता वह कड़ाई से पूछताछ के क्रम में अपने अन्य साथी गणेश सरयाम,गौतम कुमरे, अभिषेक सराठे,दारूसिंह गौतम,पराग अवधवाल,शुभम परिहार,एवं नसीर खान के साथ मोटर साइकिल चोरी करने की घटना करना बताया। पुनः पूछताछ आधार पर सभी को अलग-अलग स्थानों से अभिरक्षा में लिया गया।शेष एक सांथी शुभम पिता शिवकुमार परिहार की तलाश जारी है।08 संदेहियों से विस्तृत पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपीगण पिछले कुछ समय से छिंदवाड़ा व सिवनी जिले के आसपास के थाना क्षेत्रों में मोटर सायकल/वाहनों की चोरी करना स्वीकार किया अभी कुल 12 मोटरसाईकिल जिसकी 5,50000/- पांच लाख पचास हजार रुपए बाजार मूल्य के अनुसार है। सभी अपराधियों के विरुद्ध वाहन चोरी के मामले में अलग-अलग थाने में 10 से 12 से अपराध हैं *जिला छिंदवाड़ा उमरेठ थाना क्षेत्र से चोरी हुई दुपहिया वाहन*
1.हीरो स्पलेंडर प्रो वाहन क्रमांक MP28MJ0847
2.हीरो स्पलेंडर प्लस वाहन क्रमांक
MP28MD1794
3.हीरो एच एफ डीलक्स वाहन क्रमांक MP28MS4710
4.हीरोहोंडा एच एफ डीलक्स वाहन क्रमांक MP28MF1752
हीरोहोंडा एच एफ डीलक्स वाहन क्रमांक MP28N1603
5.हीरोहोंडा एच एफ डीलक्स वाहन क्रमांक MP28N1603
*जिला छिंदवाड़ा कुंडीपुरा थाना क्षेत्र से चोरी हुई दुपहिया वाहन*
6.हीरो एच एफ डीलक्स वाहन क्रमांक MP28MY8270
7. हीरोहोंडा डीलक्स वाहन चैचिंस क्रमांक MBLHAIITD89J02647 एवं इंजन नंबर HAIIEA89101519
*जिला छिंदवाड़ा बिछुआ थाना क्षेत्र से चोरी हुई दुपहिया वाहन*
8. हीरो स्पलेंडर वाहन क्रमांक
MP28ML4485
*जिला छिंदवाड़ा देहात थाना क्षेत्र से चोरी हुई दुपहिया वाहन*
9.हीरो एच एफ डीलक्स वाहन क्रमांक MP28MV4461
*जिला छिंदवाड़ा हर्रर्ई थाना क्षेत्र से चोरी हुई दुपहिया वाहन*
10. हीरो स्प्लेंडर MP28MQ9907
*जिला सिवनी छपारा थाना क्षेत्र से चोरी हुई दुपहिया वाहन*
हीरो स्प्लेंडर MP22MJ7375
सभी आरोपियों के ऊपर छिंदवाड़ा जिले के साथ अंतर जिले में और भी अन्य मामलों में पूर्व समय में प्रकरण दर्ज है