Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिल्ली में कोरोना प्रतिबंधों पर केजरीवाल सरकार राहत दे सकती है. दरअसल, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को प्रस्ताव भेजा है. इसके साथ ही बाजारों में दुकान खोलने के लिए लागू ऑड इवन सिस्टम को भी हटाया जाएगा. प्राइवेट दफ्तर भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चल सकेंगे. दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

दरअसल, दिल्ली में कम होते मामलों के चलते सरकार ने बंदिशों को कम करने का फैसला किया है. राजधानी में अब कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो दिल्ली में 12,306 नए संक्रमित सामने आए हैं. वहीं 18,815 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है. हालांकि इस दौरान 43 लोगों ने संक्रमण के चलते दम भी तोड़ दिया है. अब तक कुल एक्टिव मामलों की संख्या 68,730 पहुंच गई है. पॉजिटिविटी रेट की बात की जाए तो गुरुवार को ये 21.48 प्रतिशत पर रही.