*एंकर* रायसेन जिला रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय की कार्यकारिणी सभा की बैठक कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर श्री दुबे द्वारा गत बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा रोगी कल्याण समिति की माह जुलाई 2021 से दिसम्बर 2021 तक की आय-व्यय की माहवार समीक्षा की गई।
उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं, विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि उपचार के लिए आने वाले मरीजों का त्वरित और समुचित उपचार किया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन रोप-वे सहित अस्पताल परिसर में निर्माणधीन विभिन्न कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुए सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी श्री दीपक संकत सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा तांत्रिक और पाखंडीओ पर कार्यवाई ऍक्शन मोड पर तंत्र-मंत्र,अंधविश्वास मे जनता को सतर्कता संदेश…..
शिक्षक का जीवन दूसरों के लिए आदर्श ऐसे में नैतिक मूल्य बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी*
विधाधर नगर क्रॉस मॉल रोड ट्रैफिक पुलिस चौकी पर वकील ओर पुलिस कॉर्प के साथ तू तू मे मे