एडवोकेट गुडडू वाल्मीकि
अकोड़ा. नगर परिषद अकोड़ा में सफाई कर्मचारीयों एवं अन्य जलप्रदाय , फायर ब्रिगेड आदि कर्मचारीयों की समस्यायों के निराकरण के लिए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएमओ रामबान सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गुडडू संजय वाल्मीकि ने बताया है कि नगर परिषद अकोड़ा में सफाई कर्मचारीयों को 8275/- रूपये वेतन का भुगतान किया जा रहा है जबकि श्रम विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं कार्यालय कलेक्टर भिंड द्वारा जारी न्यूनतम मजदूरी दर 8800/- रूपये है इस सम्बन्ध में समस्यायों के निराकरण के लिए यूनियन एवं सफाई कर्मचारीयों द्वारा सीएमओ एवं अन्य अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से पूर्व में अवगत कराया गया। लेकिन निकाय प्रशासन अकोड़ा के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज दिनांक तक सफाई कर्मचारीयों की समस्यायों का निराकरण नहीं हो पाया, जिससे सफाई कर्मचारीयों में रोष व्याप्त है। और जब सफाई कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग करते हैं तो उनको परेशान कर कार्य से हटाने की धमकी दी जाती है । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वाल्मीकि कहा है सरकार की ढील के कारण अकोड़ा के साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सफाई कर्मचारीयों की स्थिति दयनीय है अगर सफाई कर्मचारीयों की समस्यायों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया है तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की जाएगी । इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव रूपेश पाथरे, राजेंद्र, जितेंद्र, अजीत, अखिलेश, विजय कुमार, मिथुन, अनिल, अजय , शिवम्, सोनू, कुलदीप, रामबाबू आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे भिंड से न्यूज24×7इंडिया के सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर


More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा तांत्रिक और पाखंडीओ पर कार्यवाई ऍक्शन मोड पर तंत्र-मंत्र,अंधविश्वास मे जनता को सतर्कता संदेश…..
शिक्षक का जीवन दूसरों के लिए आदर्श ऐसे में नैतिक मूल्य बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी*
विधाधर नगर क्रॉस मॉल रोड ट्रैफिक पुलिस चौकी पर वकील ओर पुलिस कॉर्प के साथ तू तू मे मे