शिवपुरी के कोलारस क्षेत्र के ढेंकुआ गांव में ग्रामीण भगवत सिंह गडरिया, राधे गडरिया और रामकृष्ण गडरिया की भेड़ों की बागड़ में जंगल से आए एक खूंखार तेंदुए ने हमला कर दिया. तेंदुए के हमले से भेड़ों में भगदड़ मच गई. भेड़ों की आवाज सुन कर ग्रामीण वहां पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग गया. तेंदुए के इस हमले में ग्रामीणों की 30 भेड़ों की मौत हो गईं.
बताया जा रहा है कि इससे पहले तेंदुआ सवाई लाल के घर पर भी हमला कर चुका है. उस समय तेंदुए ने पांच बकरियों का शिकार किया था. तेंदुए के आतंक की शिकायत कई बार वन विभाग को की गई लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.बताया जा रहा है कि इससे पहले तेंदुआ सवाई लाल के घर पर भी हमला कर चुका है. उस समय तेंदुए ने पांच बकरियों का शिकार किया था. तेंदुए के आतंक की शिकायत कई बार वन विभाग को की गई लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.
वहीं दहशत में आए ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने अगर खूंखार तेंदुए को नहीं पकड़ा तो यह तेंदुआ किसी दिन जानवरों की जगह इंसान का भी शिकार कर सकता है.


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है