

ग्वालियर जिले के डबरा अनुभाग में आज फिर बिजली का करंट लगने से एक साथ दो युवकों की मौत हो गई है इस से एक दिन पहले भी करंट लगने से एक साथ दो माशूम बच्चो की मौत खेत पर खेलते समय हो गई थी हदशा अनुभाग के गिजोर्रा थाना छेत्र में हुआ था। आज फिर खेत पर पानी देते समय एक साथ दो युवकों की मौत करंट लगने से पिछोर थाना छेत्र के ग्राम सहोना में हुई है।
पिछोर थाना छेत्र के ग्राम सहोना में खेत में पानी देते समय करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई है मृत युवकों के नाम संजय शाह और सोनपुरी निवासी ग्राम सहोना बताया जा रहा जिनकी की करंट लगने से मौत हो गई है करंट लगने की सूचना पर दोनों युवकों के परिजन युवकों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल डबरा ले कर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया इस से एक दिन पहले सोमबार दिनांक 04 जनवरी 2021 को भी
खेत पर खेलते समय करेंट लगने से दो सगे भाईयो की मौत हो गई थी विधुत विभाग की अनदेखी का ही कारण है कि अनुभाग में खेतों पर सिंचाई के लिए डलें गए बेतार्किब बिजली के तारो ने आज फिर एक साथ दो जानें ले ली है।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..