Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डबरा:- अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण के लिए डबरा में आज भाजपा और विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संचय यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और विहिप के कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर आमजन से बन रहे राम मंदिर में श्रद्धा अनुसार अपनी निधि समर्पण और सहयोग प्रदान करने की अपील की है।शहर से निकली इस यात्रा में महिलाएं बच्चियां बच्चे एवं शहर के सभी लोग सम्लित हुए जहां गली गली में निकल रही यात्रा का शहर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है और पूरा डबरा शहर राम में नजर आया है।

वहीं पर ग्वालियर विभाग के राम मंदिर समर्पण धन संचय यात्रा के अभियान प्रभारी नवल शुक्ला ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य मात्र इतना है कि जो हमारा देश लगभग 500 वर्ष से राम मंदिर के भव्य निर्माण का सपना देखता चला आ रहा था वह माननीय न्यायालय के आदेश से आज पूर्ण हुआ है बन रहे भव्य राम मंदिर में देश के हर नागरिक का कुछ ना कुछ समर्पण किसी ना किसी रूप में पहुंचे इसी उद्देश्य इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में डबरा के सुप्रसिद्ध धूमेश्वर धाम के संत अनिरुद्ध महाराज एवं जैन समाज के शांत श्री विहसंत सागर महाराज भी मौजूद रहे जिनका डबरा के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया और धन संचय यात्रा में अपना समर्पण सहयोग प्रदान किया है नगर में आए संत जनों का भी आमजन ने आशीर्वाद लिया है।