Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना झांसीरोड पुलिस की अवैध हथियार रखने वाले बदमाश के खिलाफ कार्यवाही

 

*विवेकानंद चौराहा पर चेकिंग के दौरान एक्टिवा सवार को पकड़कर उसके पास से एक 32 बोर पिस्टल व 4 जिंदा राउण्ड किये बरामद*

 

🔴 *आरोपी ने एक्टिवा की डिग्गी में एक 32 बोर पिस्टल, मैग्जीन व जिन्दा 04 राउण्ड, एवं दो नम्बर प्लेट छिपा कर रखी थी।*

 

ग्वालियर। दिनांक 18.01.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रेंडम चेकिंग कर अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव के द्वारा दिनांक 17.01.2026 को थाना बल की टीम को क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्धों की चेकिंग हेतु लगाया गया। दौराने गश्त पुलिस टीम द्वारा विवेकानंद चेकिंग प्वाईन्ट पर संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक ग्रे रंग की एक्टिवा नाका चन्द्रवदनी तरफ से आती हुई दिखी जिसे रोका और एक्टिवा पर नम्बर न होने से एक्टिवा को चेक किया गया तो एक्टिवा की डिग्गी में दो नम्बर प्लेट एमपी07एजी-2967 की निकली और उसी के नीचे एक देशी पिस्टल 32 बोर की मिली। पुलिस द्वारा मैग्जीन निकालकर देखा तो मैग्जीन में 04 जिन्दा राउण्ड निकले।

 

पुलिस द्वारा उक्त एक्टिवा चालक से उसका नाम पता पूछा तो अरूण शर्मा पुत्र महेश शर्मा उम्र 25 साल निवासी कैमोखरी थाना बरासों जिला भिण्ड हाल निवासी रामबरन सिह राजावत का किराये का मकान प्रगति विहार गोले का मंदिर ग्वालियर का होना बताया। एक्टिवा के कागजात के संबंध मे पूछा गया तो मौके पर कागजात नही होना बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी अरूण शर्मा से एक देशी 32 बोर पिस्टल मय मैग्जीन, 04 जिन्दा राउण्ड, एक एक्टिवा ग्रे रंग की, दो नम्बर प्लेट मौके पर विधिवत जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ थाना झांसीरोड में अप0क्र0 11/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया और आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

 

*गिरफ्तार आरोपी* :- अरूण शर्मा पुत्र महेश उम्र 25 साल निवासी कैमोखरी थाना बरासों, भिण्ड

 

*जप्त मशरूका* :- एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन मय जिन्दा 04 राउण्ड, एक ग्रे रंग की बिना नम्बर की एक्टिवा मय दो नम्बर प्लेट एमपी07-एजी-2967

 

*सराहनीय भूमिका* :- थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिहं यादव, उप निरी. आशीष शर्मा, सउनि राजवीर सिंह यादव, सउनि उमेश शर्मा, प्र.आर. शैलेश कुशवाह, प्र.आर. प्रमोद बाथम, प्र.आर. रामप्रीत गुर्जर, आर. श्याम जाट, आर. रामवीर सगर, आर. अंगद यादव, आर.चालक नीरज यादव, आर. अवधेश तोमर, आर. अरविंद खरे, आर. रवि भदौरिया, आर. आकाश छारी, आर. गौरव यादव, आर. उषा टेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

दीपक गुर्जर की रिपोर्ट