Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

* बरमंडल मंडल में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न , समरसता भोज का हुआ आयोजन बड़ी संख्या में शामिल हुए हिन्दू समाजजन*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

बरमंडल – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर रविवार को बरमंडल मंडल में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महंत श्री दुर्गादासजी महाराज चिचोड़िया , निर्वाण अखाडा संत श्री सत्यनारायणदासजी महाराज टांडाखेड़ा , राहुल डोडिया जिला सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख  , श्वेता पाटीदार राष्ट्रसेविका , तनिषा पाटीदार राष्ट्रसेविका के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता के चित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ किया। सर्वसमाज द्वारा आगंतुक अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। अतिथि परिचय पुष्पेंद्रसिंह चौहान द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बेटी बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम सराहनीय रहा वही बालिका द्वारा कुटुंब प्रबोधन पर उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का प्रतिवेदन विक्रम पाटीदार ने प्रस्तुत किया। वहीं मुख्य वक्ता राष्ट्रसेविका श्वेता पाटीदार ने उपस्थित राष्ट्रभक्तो से कहा कि हमारा हिन्दू धर्म हमे समानता का व्यवहार सिखाता है हमे कभी किसी से भेदभाव नहीं करना चाहिए। आज हम मनमुटाव व विचारों के मेल ना होने के कारण कुटुंब प्रबोधन नहीं कर पा रहे है हमे सप्ताह में एक बार परिवार के साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। हमें अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। हमें अपने पर्यावरण का ध्यान रखते हुए पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना चाहिए। स्वदेशी एक संकल्प होकर विकसित भारत का मंत्र है। बच्चे अपना जन्मदिन केक काटकर मोमबत्ती बुझाकर मनाते है जो पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक है जबकि हमें मंदिर में जाकर पूजन कर , गौसेवा करके अपना जन्मदिन मनाना चाहिए।

हमें सामाजिक धार्मिक आयोजनों में हमेशा बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राहुल डोडिया ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई ओर हम आज शताब्दी पर्व मना रहे है। संघ हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। संघ संचलन के माध्यम से समाज में जाता है संघ ही वो संगठन है जो सौ वर्षों से प्रतिदिन कार्य कर रहा है। हमें लव जिहाद जैसी घटनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हम वो हिंदू समाज है जो गौ माता को माता मानते है पेड़ पौधों , पहाड़ों की पूजा करते है। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हिन्दू होने के नाते हिन्दू समाज के हर आयोजन में हम एकजुट होकर जाएंगे। हमारा भारत विश्वगुरू बने ये कल्पना है हमारी। कार्यक्रम को राष्ट्रभक्त पप्पालाल जाट ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम हमारी हिन्दू संस्कृति को भूलते जा रहे है। हमें अपने गांव में हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। शिखा रखना चाहिए , मस्तक पर तिलक लगाना , हाथ में रक्षा सूत्र बांधना चाहिए। ग्राम में हर त्यौहार से जात पात से हटकर एकता के साथ मानना चाहिए। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओजस्वी वक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनेकों बलिदान दिए है तब जाकर हम वो सौभाग्यशाली पीढ़ी है जिसे अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर को बनने के साथ ही भगवान राम की दिव्य स्थापना को देखने का सौभाग्य मिला है। हमे अपने धर्म के लिए सारे कार्य को छोड़कर तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में पधारे संतजनो का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात समरसता भोज में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्तो ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन महेश मारू  , विक्रम पाटीदार ने किया आभार मुकेश शर्मा ने व्यक्त किया।*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर बरमंडल मंडल में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न , बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भोजन प्रसादी ग्रहण की*
बरमंडल – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर रविवार को बरमंडल मंडल में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महंत श्री दुर्गादासजी महाराज चिचोड़िया , निर्वाण अखाडा संत श्री सत्यनारायणदासजी महाराज टांडाखेड़ा , राहुल डोडिया जिला सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख , श्वेता पाटीदार राष्ट्रसेविका , तनिषा पाटीदार राष्ट्रसेविका के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता के चित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ किया। सर्वसमाज द्वारा आगंतुक अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। अतिथि परिचय पुष्पेंद्रसिंह चौहान द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बेटी बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम सराहनीय रहा वही बालिका द्वारा कुटुंब प्रबोधन पर उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का प्रतिवेदन विक्रम पाटीदार ने प्रस्तुत किया। वहीं मुख्य वक्ता राष्ट्रसेविका श्वेता पाटीदार ने उपस्थित राष्ट्रभक्तो से कहा कि हमारा हिन्दू धर्म हमे समानता का व्यवहार सिखाता है हमे कभी किसी से भेदभाव नहीं करना चाहिए। आज हम मनमुटाव व विचारों के मेल ना होने के कारण कुटुंब प्रबोधन नहीं कर पा रहे है हमे सप्ताह में एक बार परिवार के साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। हमें अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। हमें अपने पर्यावरण का ध्यान रखते हुए पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना चाहिए। स्वदेशी एक संकल्प होकर विकसित भारत का मंत्र है। बच्चे अपना जन्मदिन केक काटकर मोमबत्ती बुझाकर मनाते है जो पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक है जबकि हमें मंदिर में जाकर पूजन कर , गौसेवा करके अपना जन्मदिन मनाना चाहिए। हमें सामाजिक धार्मिक आयोजनों में हमेशा बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राहुल डोडिया ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई ओर हम आज शताब्दी पर्व मना रहे है। संघ हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। संघ संचलन के माध्यम से समाज में जाता है संघ ही वो संगठन है जो सौ वर्षों से प्रतिदिन कार्य कर रहा है। हमें लव जिहाद जैसी घटनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हम वो हिंदू समाज है जो गौ माता को माता मानते है पेड़ पौधों , पहाड़ों की पूजा करते है। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हिन्दू होने के नाते हिन्दू समाज के हर आयोजन में हम एकजुट होकर जाएंगे। हमारा भारत विश्वगुरू बने ये कल्पना है हमारी। कार्यक्रम को राष्ट्रभक्त पप्पालाल जाट ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम हमारी हिन्दू संस्कृति को भूलते जा रहे है। हमें अपने गांव में हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। शिखा रखना चाहिए , मस्तक पर तिलक लगाना , हाथ में रक्षा सूत्र बांधना चाहिए। ग्राम में हर त्यौहार से जात पात से हटकर एकता के साथ मानना चाहिए। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओजस्वी वक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनेकों बलिदान दिए है तब जाकर हम वो सौभाग्यशाली पीढ़ी है जिसे अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर को बनने के साथ ही भगवान राम की दिव्य स्थापना को देखने का सौभाग्य मिला है। हमे अपने धर्म के लिए सारे कार्य को छोड़कर तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में पधारे संतजनो का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात समरसता भोज में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्तो ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन महेश मारू , विक्रम पाटीदार ने किया आभार मुकेश शर्मा ने व्यक्त किया।